उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी में सुबह से ही रिमझिम बारिश, मौसम खुशनुमा, गर्मी औऱ उमस से राहत

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी मौसम इस समय खुशनुमा है। सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश से ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। वाराणसी में पिछले दो-तीन दिनों से दिन में तेज धूप से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह बारिश होने से राहत मिली। हवा में नमी अधिक होने के साथ ही गुरुवार आधी रात से ही रुक-रुककर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं सिहरन जैसा एहसास भी होने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया था, वहीं कम होकर 32.4 पर आ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मानसून भी एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button