उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News काशी में आज से मंत्रियों का जमावड़ा, कल आएंगे सीएम

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  काशी में हो रहे G-20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों का जमावड़ा लगेगा। कई केंद्रीय मंत्री काशी आ रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री भी पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी आएंगे। ऐसे में प्रशासन अलर्ट हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन जी रेड्डी वाराणसी आएंगे। वहीं प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और पर्यटन व संस्कृति मंत्री और वाराणसी के प्रभारी जयवीर सिंह भी आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को वाराणसी आएंगे। सीएम G-20 देशों के प्रतिनिधियों के भोज में शामिल हो सकते हैं। वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर अलर्ट है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button