उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से आरएपीएफ जवान शहीद

रिपोर्ट दीपू गौतम कौशाम्बी उत्तर प्रदेश

कोखराज कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम ककोढा निवासी धर्मपाल मौर्य पुत्र स्वा सूरज पाल मौर्य आरएपीएफ के एसआई जीडी के पद पर अहमदाबाद गुजरात में तैनात थे आरएपीएफ में ड्यूटी के दौरान अचानक ह्रदय गति रुकने से धर्मपाल मौर्या की मौत हो गयी उनके शव को आरएपीएफ के अफसर द्वारा उनके गांव पहुंचाया गया आरएपीएफ जवान का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया जवान के शव को देखकर परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे जवान की मौत की जानकारी मिलते ही पूरा गांव रिश्तेदार परिचित उनके घर पर पहुंच गया और हर आंखें नम थी आरएपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में जवानों की टीम ने कन्धा दिया सलामी के बाद अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ ने नम आंखों से शहीद हुए जवान को भारत माता की जय के उदघोष के साथ अंतिम विदाई दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button