ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News एक राष्ट्र एक राशन अभियान के तहत दिया प्रशिक्षण।

 जन साहस आवासीय संस्था पन्ना के कार्यकर्ताओं ने नचने ग्राम जाकर किया कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना गुनौर बिकास खण्ड के आदिवासी बाहुल्य इलाके में स्थित ग्राम “नचने” जाकर जन साहस आवासीय संस्था पन्ना के संचालक दल द्वारा आज 24/08/23 को जंगलों पर निर्भर रहने वाले आदिवासियों को प्रस्थान पूर्व सुरक्षित पलायन से संबंधित शासन की बिभिन्न योजनाओं के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि हमारी सरकारें आपके सुखी जीवन तथा सुरक्षित भविष्य के लिए तमाम योजनाएँ चला रहीं हैं । जन साथी प्रदीप कुमार प्रजापति ने संस्था के कार्यकर्ताओं का उपस्थित लोगों से परिचय कराया। जिला समन्वयक मैया दीन चौधरी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में समझाते हुए लोगों को शासन द्वारा चलाई जा रही बिभिन्न कल्याण कारी योजनाओं खासकर मनरेगा के बारे में जानकारी देते हुए बंधुआ मजदूरी, ठेकेदारों द्वारा मजदूरी का भुगतान नही करना, वा अनैतिक रूप से प्रताड़ित किया जाना, महिलाओं व बच्चों का यौन उत्पीड़न आदि से बचाव हेतु जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी राम भुवन चौधरी ने भारतीय संविधान द्वारा दिए गए स्वतंत्रता, समानता के अधिकारों की जानकारी देते हुए सूचना के अधिकार एवं उन पर हो रहे अत्याचार के बिरुद्ध पुलिस में सूचना (प्राथमिकी) दर्ज कैसे करायी जाये आदि के बिषय में लोगों को समझाया। जन साथी मार्ग दर्शक आरती अहिरवार, प्रदीप कुमार आदि ने संस्था के उद्देश्यों पर बिस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को संस्था के नि:शुल्क फोन सेवा की जानकारी देते हुए कहा कि यह नंबर 24 घंटे आप लोगो की सहायता के लिए उपलब्ध रहता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button