ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पानी के ना आने से और तेज धूप तथा लंबी हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

वर्तमान में किसानों के चेहरे पर चिंता स्पष्ट दिखाई दे रही है क्योंकि किसान के लिए खेती ही सब कुछ है। और अगर समय पर पानी ना गिरे तो किस को चिंता होना स्वाभाविक है अभी ऐसा ही हो रहा है।वर्तमान मे सोयाबीन की खड़ी फसल में पानी की बहुत अधिक जरूरत है। और पानी गिरे बहुत दिन हो चुके हैं। इसके साथ ही तेज धूप और लंबी हवा ने किसान की चिंता और बढ़ा दी है। एक दो रोज से जो तेज हवा चल रही है, और तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है ।अगर कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहा तो इस फसल कहो ना मुश्किल हो जाएगा ।क्योंकि अब सोयाबीन को पानी की बहुत अधिक जरूरत है। इस चिंता के साथ ही खड़ी फसल में जो फली आ रही हैं वह भी कुछ किट की वजह से टूट कर जमीन पर गिर रही हैं। जिसके कारण उपज में काफी प्रभाव पड़ेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो किसने की चिंता बढ़ ही रही है। चाहे वह तेज हवा, तेज धूप हो या फसल में इल्ली के साथ कुछ कट के कारण फलियों का टूटना हो। इसके बावजूद भी किसानों को महंगी से महंगी दवाई का स्प्रे भी करना पड़ रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button