उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News संतोष नाम के व्यक्ति ने एसटी-एससी का मुकदमा दर्ज कराया है।

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी के पांडयपुर का मामला इसी मामले में पूछताछ करने के अनु सोनकर और अजीत सिंह की संदीप और उसके भाई प्रदीप से बहस हो गई। संदीप की पिटाई की गई। वह जान बचाकर भगा तो एक युवक उसके पीछे तलवार लेकर दौड़ा था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, जांच कर जल्दी ही संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वाराणसी दबंग युवक द्वारा हाथ में तलवार लेकर एक युवक को दौड़ाकर मारने का वीडियो आया सामने । भाग रहे युवक का नाम संदीप बताया जा रहा है। लालपुर पांडेयपुर थाना के पांडेयपुर चौकी अंर्तगत हुकुलगंज क्षेत्र का है मामला । वीडियो हुकुलगंज क्षेत्र के बर्फ फैक्ट्री के समीप का बताया जा रहा है। पांडेपुर चौकी इंचार्ज द्वारा तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फैंटम दस्ता को घटना स्थल पर भेजा दिया गया है मामला दो पक्षों की आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। रविवार के दिन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें संदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और अतुल पर मुकदमा दर्ज किया गया था वही तीनों युवकों को दौड़ाने वाले युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तलवार लेकर दौड़ाने वाले युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button