Uttar Pradesh News जनपद में बारिश का कहर: अलग-अलग मामलों में दीवार ढ़हने से कई की मौत तो कई गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद में बारिश के पानी ने कहर मचा रखा है | कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई | ज्यादातर इलाकों और उनके फुटपाथों पर जल भराव हो गया है | जल भराव के कारण आवागमन में लोगों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है | जिले के पाली कस्बे के अमिरता गांव में कच्ची दीवार बारिश के कारण ढ़ह गई | दीवार के पास से गुजर रही किशोरी और दो महिलाएं दीवार के मलवे में दब गई | शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मालवी से तीनों को किसी तरह निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है | वहीं दूसरी ओर गुरुवार सुबह दामिनी 13 वर्ष की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की आशा 50 वर्ष अपनी भाभी पुष्पा 55 वर्ष और विनोद की पुत्री दामिनी 13 वर्ष के साथ जा रही थी | तेरवीं संस्कार के भोज में शामिल होने के लिए तीनों निकली थी और ओंकार के मकान से कुछ पहले ही गांव की गलियारे में एक कच्ची दीवार गलियारे की तरफ ढ़ह गई जिसके मलवे में आशा, दामिनी, और पुष्पा दब गए | घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलवा हटाकर तीनों को बाहर निकाला | उधर पाली क्षेत्र के बाबरपुर गांव में शौच क्रिया के दौरान अधेड़ रसोईया के ऊपर भरभाराकर पक्की दीवार गिर गई | जिसमें दबकर वह घायल हो गई, परिजन उसे लेकर फर्रुखाबाद अस्पताल में गए | जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया | जिले में बारिश का कहर अभी भी जारी है | और समय-समय पर धीरे-धीरे तो कहीं तेज बारिश होने लगती है | उधर मौसम वैज्ञानिक विभाग भी जिले में दो दिन तक और बारिश होने का अनुमान लगा रहा है |



Subscribe to my channel