उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ग्राम पंचायत ऐमा कमालपुर के प्रधान के विरुद्ध शिकायतों की टीम ने की जांच

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

कोथावा हरदोई  जनपद हरदोई के विकासखंड कोथावा की ग्राम पंचायत ऐमा कमालपुर के ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायतों की जांच के लिए गठित की गई टीम ने गुरुवार को गांव में पहुंचकर पड़ताल की | गठित टीम के तीनों सदस्यों ने पंचायत सदस्यों के बयान लिए | और शिकायतों की बिन्दु बार आख्या तैयार की है | प्रधान पर लगे आरोप है कि पंचायत समिति के आठ सदस्यों सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार, रामदेई, बड़क्के, केशन, टिकाना, जगदीश, सुंदरलाल को विश्वास मे न लेकर उनके फर्जी हस्ताक्षर व निशानी अंगूठा बनाकर फर्जी कार्य कराये | फर्जी कार्य दिखाकर सरकारी धन को हड़पने का भी आरोप उन पर है | इसकी शिकायत डीएम से की गई थी सभी शिकायतों की जांच करने ऐमा कमालपुर पहुंचे भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम नरोत्तम कुमार, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता द्वितीय बृजेश कुमार मौर्य, और शिवपूजन भूमि संरक्षण लिपिक ने पंचायत सदस्यों को बुलाकर बारी-बारी से बयान लिए |वही सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए पुनः चुनाव कराए जाने की मांग की | भूमि संरक्षण अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया प्रधान द्वारा बैठक में पंचायत सदस्यों को ना बुलाए जाने को लेकर डीएम से शिकायत की गई थी, जिसकी जांच आज की गई है | जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी | मामले पर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने कहा कि आरोप निराधार हैं | केवल चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान द्वारा फर्जी शिकायतें करके पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों में रोक लगाई जा रही है | वह ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि पंचायत में कराए गए कार्यों में शिकायतकर्ता सदस्यों को अवगत एवं प्रस्ताव पर हस्ताक्षर निशानी अंगूठा लेकर ही कराया गया है | सरकारी धन का कोई दुरुपयोग नहीं किया गया है | वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान की चुनावी रंजिश है, जिसके कारण बीते कई माह से बराबर शिकायते की जा रही हैं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button