उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मकान की छत व दीवार ढ़हने से युवती की मौत, पिता-भतीजा जख्मी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई  जनपद के थाना सांडी क्षेत्र के अखवेलपुर गांव में बुधवार देर रात बारिश के दौरान एक मकान की दीवार व छत भरभराकर गिर गई | छत के नीचे सो रही युवती की मलवे में दबकर मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए | हादसे की सूचना पर एसडीएम बिलग्राम ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया | बुधवार रात अखवेलपुर निवासी रमेश व उसकी पुत्री शिमला उर्फ़ शैलवाला और चार साल का नाती कान्हा पुत्र सोनू चौहान अमरहिया जिला एटा दो चारपाईयो पर सो रहे थे | देर रात दीवार के साथ छत भी ढ़ह गई | तीनों ही मलबे में दब गए | ग्रामीणों ने मलवे से निकालकर तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां शिमला को मृत घोषित कर दिया गया | बाकी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है | बिलग्राम एसडीएम संजीव ओझा ने बताया कि पीड़ित परिवार को देवीय आपदा के तहत सहायता दिलाई जाएगी | उधर दूसरी घटना में बुधवार रात ही बरौली निवासी लाल बिहारी के घर की कच्ची दीवार गिर गई | उसे पर रखा छप्पर भी नीचे गिर गया | मलबे में दबने से लाल बिहारी, उसका बेटा रविंद्र, पड़ोस के राकेश की वृद्ध मां माधुरी, बेटी अरुणा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button