IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अखिल भारतीय बैंक मित्र संघ ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर राजू बारंगे बैतूल मध्य प्रदेश

बैतूल/ छिंदवाड़ा – सभी बैंकों के बैंक मित्र संघ ने आज माननीय मुख्यमंत्री के रोड शो के तहत अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमे बैतूल और छिंदवाड़ा के बैंक मित्रो ने उपस्थित होकर अपनी समस्या बताई। बैतूल में शोभापुर कालोनी स्टेट बैंक के प्रांगण में टेंट लगाकर बैंक सखी द्वारा मुख्यमंत्री जी को राखी बांधी गई। बैतूल के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सोनी जी ने बताया की हम पिछले 15 वर्ष से बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे हैं। लेकिन प्रधान मंत्री द्वारा 2014 में हर बैंक मित्र को 5000रुपए मानदेह देने की घोषणा के बाद भी बैंक मित्रो को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीच में प्रावेट कंपनियों के आ जाने से कंपनिया अतिरिक्त दबाव बना कर बैंक मित्रो से काम करवा रही है लेकिन उसके बावजूद कमीशन नही दे रही है। हम प्रधान मंत्री के जन धन योजना के तहत खाते खोले गए हैं जो विश्व रिकार्ड बना दिया गया था। हमारे बैंक मित्र राजू बारंगे के कहा जहा बैंक की पहुंच नही थी घर घर जाकर बैंक खाते खोले गए हैं।हम घर जाकर वृद्ध लोगो को उनकी पेंशन देते हैं। लाडली बहना योजना में हमारा भरपूर सहयोग रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने बैंक मित्रो के कार्य की बहुत से कार्यक्रमो मे प्रशंसा भी की थी | प्रधान मंत्री अटल पेंशन योजना के लिए प्रावेट कंपनियों द्वारा जबरन दबाव बना रहे हैं। कुछ बैंक का कहना है की ग्राहक को बिना बताए ही आप इस योजना में आप खाते खोले जाएं वरना आपको बैंक मित्र से निकाल दिया जायेगा ।इस कारण खातेदार और बैंक मित्र के बीच विवाद भी हो जाते है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक बैंक मित्र ने बताया की कंपनी बैंक के काम से अलावा दूसरे प्रॉजेट बेचने के लिए मजबूर कर रही है और आईडी बंद करने की धमकी दे रही है। सभी बैंक मित्रो कीसरकार से मांग है कि बैंक और बैंक मित्र ही कार्य करे कंपनी को बीच मे से हटा दिया जाए | अखिल भारतीय बैंक मित्र संघ मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार से अपील की है हमे उचित काम का उचित मानदेह मिलना चाहिए नही तो आगामी समय में संपूर्ण भारत में राष्टीय स्तर पर उग्र आंदोलन होंगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button