उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रोजगार मेले का बीएन कॉलेज में हुआ सफल आयोजन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

शाहाबाद, हरदोई  जनपद की शाहाबाद तहसील के बी डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया | जिसमें कई कंपनियों ने भागीदारी निभाई | सैकड़ो छात्र-छात्राओं और नौजवान स्टॉल पर जानकारी लेते नजर आए | मेले का शुभारंभ एसडीएम पूनम भास्कर ने दीप प्रज्वलित कर किया | एलआईसी अभिकर्ता, संजीवनी आयुर्वैदिक, श्री गणेश कंसलटेंट और स्वास्थ सेवाओं समेत दर्जनों स्टार लगाए गए थे | एसडीएम ने कहा मेले का आयोजन सरकार द्वारा देश के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किया गया है | बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त कराया जा रहा है | जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा मेले में भाग लेने वाले कुछ विभाग मौके पर ही रोजगार से जोड़ने का काम करती हैं | हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और बीटेक प्रशिक्षित बच्चों के लिए रोजगार के दरवाजे खुले हैं | आईटीआई से आए कार्यदेशक आदिल रिजवी ने भाग लेने वाली कंपनियों और नौजवान बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए आईटीआई व डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों के लिए इस कीमती मौका बताया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button