उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News निरीक्षण के दौरान शौचालय में सफाई न देख भड़की सीडीऒ

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

शाहाबाद, हरदोई  सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने छात्रावास में शौचालयों की साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था ठीक ना पाए जाने पर वार्डन अशोक कुमारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं | सीडीओ ने शाहाबाद ब्लॉक कार्यालय सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिलहरी एवं राजकीय छात्रावास बिलहरी का निरीक्षण किया | कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रावास के शौचालय में गंदगी देख उन्होंने वार्डन को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं | उन्होंने छात्रावास, क्लासरूम, स्टोर रूम, किचन एवं भंडार कक्ष का निरीक्षण किया | स्टॉक रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, कैश बुक को बारीकी से देखा |छात्रावासों की दीवारों पर सीलन पाए जाने पर बीईओ को सीलन दूर कराने के निर्देश दिए | राजकीय छात्रावास में अग्निशमन यंत्र कालातीत पाए जाने पर उनका नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए | भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खाना चख कर देखा | इससे पूर्व उन्होंने ब्लॉक परिसर, प्रशासनिक भवन सभागार एवं सभागार का निरीक्षण किया | निरीक्षण के समय बीडियो मनवीर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे | सीडीओ ने ब्लॉक में कराए गए सुंदरीकरण का लोकार्पण किया और प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया | स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह प्रतीक्षालय प्रमुख कक्ष, ब्लॉक सभागार का अवलोकन किया | इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button