उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हेड लाइन राहगीरों को आने-जाने में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा

रिपोर्टर मंदीप कुमार रायबरेली उत्तर प्रदेश

विकासखंड सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत गेगासों से मलकेगांव जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित गजियापुर गांव के पास बन रही सीसी रोड में लंबी चौड़ी नाली खोद कर डाल दी गई है,जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है!कई बार बाइक सवार निकलने के चक्कर में गिरकर चोटिल हो चुके हैं बावजूद जिम्मेदार कुंभकर्णीय नींद में सोये हुये हैं!बरसात का पानी भर जाने से खेलते-खेलते कई बार बच्चे उन गड्ढों में जा गिरे,जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है! ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अधर में लटके सीसी रोड़ का निर्माण कार्य अविलंब पूरा करा दिया जाए,जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को समस्याओं से निजात मिल सके!ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कार्य करवा रहे सुपरवाइजर से देर से कार्य पूरा होने का कारण पूछा जाता है तो अभद्रता से बात करते हैं!वहीं ग्रामीणों की मानें तो उक्त रोड़ का कार्य तिवारी कंस्ट्रक्शन कंपनी गोरखपुर के पास है!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button