उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ट्रक ने टक्कर मारते हुए युवक को कुचला मौत

रिपोर्टर मोहम्मद शादाब कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के कुली बजार निवासी मोहम्मद फारुख का 35 वर्षीय बेटा हारून गुरुवार रात घाटमपुर से कानपुर बैल से लौट रहा था, तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहा मौरंग लोड ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक लेकर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने सड़क पर युवक का शव पड़ा देखा तो पतारा चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने युवक के जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनो को घटना की सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया की परिजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button