IC News and Media House Private Limited


बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News नाग पंचमी व सावन सोमवारी पर घरों-मंदिरों में हुई पूजा

रिपोर्टर गुड्डू कुमार जमुई बिहार

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में सावन शुक्ल पंचमी के दिन नागपंचमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसके साथ ही सोमवार भी होने से श्रद्धालु शिव की आराधना में लगे रहे। नागपंचमी के अवसर पर घर में सुख, संपन्नता व समृद्धि के लिए सुबह परम्परागत परिधानों में सजी-धजी महिलाओं और लड़कियों ने पंचमंदिर, बाबा बूढ़ा नाथ मंदिर, बाबा विकट नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं महिलाओं ने सुबह से घरों के बाहर गोबर से नाग-नागिन का चिन्ह बनाकर विधि-विधान से पूजा की। उन्हें दूध, लावा, नीम की पत्ती सहित अन्य भोग लगाए। मान्यता है कि नाग पंचमी पर इस प्रकार पूजन करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और सर्पों से घर-परिवार की रक्षा होती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button