अपराधगुजरातब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat News अहमदाबाद शहर बना क्राइम शहर जमालपुर में एक 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

अहमदाबाद के जमालपुर इलाके में भरत परमार नाम के युवक की सरेआम हत्या कर दी गई है. गायकवाड़ हवेली पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच की तो पाया कि मृतक भरत परमार के शरीर पर धारदार हथियार के घाव पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। और मृतक के परिजनों को सूचना दी। दो दिन पहले वस्त्रपुर में एक सिक्युरिटी गार्ड के सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई थी।

वहीं कालूपुर के पांच कोवा में भी दो लोगों ने सरेआम चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी.और रामोल में भी पैसे लेने की बात पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश हुई थी,

जिससे लगता है कि अहमदाबाद में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button