ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भीषण गर्मी और उमस से नगर क्षेत्र की जनता बेहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी मरीजों की संख्या

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पिछले दिनों बारिश के बाद अब नगर एवं क्षेत्र में गर्मी और उमस बढ़ गई है। लोग बेहाल हो उठे हैं, जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। बीते सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग गई। स्थानीय नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों को दिखाने और दवा के लिए जूझना पड़ा। सीएचसी मे चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। बारिश के बाद भीषण गर्मी एवं उमस के कारण बीमारियां बढ़ गईं। लोग बीमारियों की गिरफ्त में आने लगे हैं। बारिश के बाद मौसम में उमस बढ़ गई है। इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिल रहा है। इस मौसम में लोग बुखार, डायरिया, खांसी-जुकाम, एलर्जी से ग्रस्त होने लगे हैैैं। बीते सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिली। यहां सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचे। जिनमें ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंची। तो वहीं ओपीडी के बाहर भी लंबी लाइन लगी रही। केंद्र पर उपस्थित चिकित्सकों ने इस मौसम में खानपान से लेकर तेज धूप और गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button