ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नवविवाहिता की मौत का मामला :- मृतक महिला के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बूदौर में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेरोन सिमरा तहसील पृथ्वीपुर निवासी रागिनी अहिरवार उम्र 20 वर्ष की शादी 3 माह पूर्व पलेरा के नजदीक बूदौर गांव में हुई थी। बीते रविवार की सुवह नवविवाहित महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतक के पति एवं ससुर ने इसकी सूचना पलेरा थाने को दी। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव , तहसीलदार अवंतिका तिवारी एवं थाना प्रभारी चंदन सिंह ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही इस मामले को लेकर मृतका के परिजन राजू अहिरवार ने बताया कि यह पूरा मामला हत्या का है। उन्होंने बताया कि नवविवाहित महिला का पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। मृतक महिला के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि उक्त पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप में बताया गया कि नवविवाहित महिला की शादी को सिर्फ 3 माह ही हुए थे। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से पैसे की मांग भी की जाती थी। ज्यादा तार ससुराल पक्ष वाले हमारी बच्ची से बात भी नहीं करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button