IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नवनियुक्त गुढा एसएचओ हरिनारायण मीना का अभिनंदन ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा मेरा पहला लक्ष्य. हरिनारायण मीना

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

गुढ़ा गौड़जी पुलिस थाने के थानाधिकारी हरिनारायण मीना ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि इलाके में आपसी सद्भाव सौहार्द की दिशा में पुलिस काम करेगी। अपराधी कोई भी हो उसको बक्शा नही जायेगा। ईमानदारी और निष्पक्षता ही मेरा पहला लक्ष्य है। मीना ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान की संजीदा सोच के अनुरूप मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। शुक्रवार को नवनियुक्त थानाधिकारी हरिनारायण मीना का सर्व समाज के लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीना किशोरपुरा,चेरमेन प्रतिनिधि राजीव दायमा,रामसिंह जाखल, गोपाल सिंह सोंथली,राजेश खटाणा किशोरपुरा, विक्रम चोहान खेजरोली,बजरंग पहलवान,सुरेंद्र चौधरी,मुकेश कुमावत, सब इंस्पेक्टर महेंद्र यादव, बालाजी चौकी इंचार्ज धूड़ सिंह, राजपाल, भूपेंद्र, संजय जेफ, करणीराम, रामवतार, धर्मपाल, एएसआई कैलाश, शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में सभी जाति समुदाय के लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button