IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News आज फिर एक कदम मानवता की ओर ग्रुप के सदस्य अजय घूमना ने प्लेटलेट्स दान कर बचाई अंजान मरीज की जान.

रिपोर्टर पुष्पेक सैनी बांदीकुई दौसा राजस्थान

जयपुर के ई एस आई सी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज मयंक पुनिया निवासी चूरू जो डेंगू से पीड़ित थे जिनकी प्लेटलेट्स मात्र 3500 ही रह गई। मरीज के रक्त स्राव होने लग गया। मरीज की हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए। मरीज का ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव जो की बहुत कम लोगों में मिलता है । मरीज के परिजन दिन भर प्रयास करने के बाद उनका संपर्क ऋषिकेश मीना से हुआ तो उन्होंने अपने छोटे भाई अजय घूमना के नंबर मरीज के परिजनों को दिया। अजय घूमना ने अपने स्तर पर केश को वेरिफाई किया। और अंजान मरीज मयंक पुनिया के लिए घर से निजी वाहन से जयपुर के लिए निकल गए। जयपुर पहुंच कर अंजान मरीज के लिए मोनार्क ब्लड बैंक जयपुर में प्लेटलेट्स दान किया। अजय घूमना का ये 110 वा रक्तदान है जिसमे 88 प्लेटलेट्स दान,21 बार होल ब्लड और 1 बार सफेद रक्त कोशिकाओं का दान शामिल है। अजय घूमना दौसा जिले के पहले डबल्यू बी सी दान करने वाले व्यक्ति है। रक्तदान के समय ऋषिकेश मीना,मनीष चौधरी,तुलसी चौधरी, इलमा खान,सुरेंद्र चौधरी,चेतन घुनावत, बत्तूलाल आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button