Uttar Pradesh News नौतनवा कस्बे में एस एस बी जवानों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज जनपद का सबसे बड़ा कस्बा नौतनवा में आज एस एस बी जवानों तथा चेयरमैंन ब्लाक प्रमुख सहित नगर के गणमान्य नागरिक समाजसेवी द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया तिरंगा यात्रा आज सोमवार की सूबह नौतनवा कस्बे के नौतनवा इंटर कालेज से एस एस बी जवानों के नेतृत्व में निकाला गया। तिरंगा यात्रा को नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा नौतनवा इंटर कालेज से चलकर कस्बे कस्बे के मुख्य मार्ग पुराना नौतनवा अटल चौक जनता चौक अस्पताल चौराहा से होकर गांधी चौक पहुंचकर वापस नौतनवा इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से एस एस बी 66वी वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी नौतनवा नगर पालिका के चेयरमैन ब्रजेश मणि त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक नौतनवा मनोज राय एवं अन्य बल कार्मिक नौतनवा कालेज के छात्र छात्राओं व श्री मति मीना मिश्रा राम आशीष यादव पशु परिवार चौरसिया प्रदीप मिश्रा व अन्य शिक्षक काम।
Subscribe to my channel