ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बिना पंचायत प्रतिनिधियों के हुआ भूमिपूजन ना सरपंच, ना उपसरपंच,ना पंच और हो गया भूमिपूजन सरपंच पति कर रहे पंचायत के अन्य चुने हुए प्रतिनिधियों को नजरअंदाज

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

कल अचानक ग्राम पंचायत महलपुर में अपने कार्तकर्ता के घर हुए शोक के कार्यक्रम में पहुँचे पांढुर्णा विधानसभा के विद्यायक निलेश उइके जी और एक काम 2 काज के चलते रंगमंच निर्माण का लगें हाथ भूमिपूजन भी कर दिया सूत्र से प्राप्त जानकारी की माने तो ग्राम महलपुर और खापा में विधायक निधि के 2 रंगमंच का निर्माण कार्य किया जाना है जिसके लिए एक रंगमंच की 1.50 लाख की राशी प्रस्तावित की गई है हालांकि ग्राम पंचायत महलपुर में 12 साल बाद कोई निर्माण कार्य विधायक निधि से हो रहा है उसमे भी कुछ क्षेत्रीय नेताओ ने जहाँ बनाना था या जहाँ रंगमंच की जरूरत थी वहाँ ना बनाते हुए ऐसे स्थान पर बनाने की बात कही जहाँ उसकी जरूरत नही थी जबकि वार्ड no 04 में हर साल गणेश जी की प्रतिमा स्थापना वार्ड वासी करते है जो फट्टी, पन्नी, तकत आदि वस्तुओं से मंच पंडाल बनाते है और वार्ड वासियो की मांग भी थी के उस वार्ड में रंगमंच बन जाये अब ये बात ग्रामीण कांग्रेस के तथाकथित नेताओ से कहा गया तो उनका कहना साफ था के किसी व्यक्ति विशेष ने जाकर वह रंगमंच लाया है इसलिए उसी स्थान पर बनेगा पंचायत ने फाइल कंप्लीट कर जनपद पहुचा दी गई अब उस रंगमंच को निजी रंगमंच कहना कोई गलत तो नही है और यह कहना भी गलत नही है के विधायक जी ने किसी व्यक्ति विशेष को वह रंगमंच दिया है।अब उसी क्रम में कल अचानक किसी शोक के कार्यक्रम में विधायक जी का जाना महलपुर हो गया और लगे हाथ पंचायत को सूचना किये बिना सरपंच,उपसरपंच,और पंच के विधायक जी ने रंगमंच निर्माण हेतु भूमिपूजन कर डाला महलपुर के बाद विधायक जी ग्राम खापा गए वहां भी भूमिपूजन किया हालांकि वहाँ कुछ पंचों की उपस्थिति दिखाई दी और जिस स्थान पर रंगमंच बन रहा है वहा रंगमंच की अति आवश्यकता भी थी अब सोचने का विषय ये है के आखिर महलपुर में अन्य किसी भी पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना क्यो नही दी गई सिर्फ अकेले सरपंच पति के साथ मिलकर भूमिपूजन कर दिया गया जबकि माननीय कलेक्टर महोदय के आदेश स्पस्ट है के किसी भी शासकीय कार्य मे सरपंच पति की कोई भूमिका नही होगी तो क्या विधायक जी को इसकी जानकारी नही थी या कुछ क्षेत्रीय नेताओ ने विधायक जी को जानकारी देना उचित नही समझा के भूमिपूजन के स्थान पर कोई एक भी जनप्रतिनिधि उपस्थित नही है ? अब जब व्यक्ति विशेष का रंगमंच हो तो उसमे जनप्रतिनिधियों का क्या काम।
और सरपंच पति तो उनके अलावा किसी अन्य प्रतिनिधियो को मानते ही नही तो सूचना देना तो दूर की बात है।

सरकार के आदेशों को भी नही मान रहे महलपुर सरपंच पति
जिला कलेक्टर और प्रदेश सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आए ग्राम पंचायत महलपुर के सरपंच पति इनका कहना साफ अहम ब्रम्हाष्मी
मैं ही सबकुछ हु बाकी सब जाए भाड़ में ना किसी निर्माण कार्य की सूचना पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों को दी जाती है ,ना उनसे सलाह मशवरा लिया जाता है पिछले करीब 7 माह से मासिक बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत महलपुर में नही किया गया, नल टैक्स जो कि स्वयं सरपंच पति वसूल करते है करीब 2 से 3 लाख का नल टैक्स वसूल करना है पर सरपंच पति मन के मालिक है टेक्स वसूल करना नही पर तनख्वाह हर माह समय पर निकल रही है साथ ही आज तक पंचायत में आने वाली टैक्स की राशि पंचायत खाते में जमा नही की गई है और ना ही उसका कोई हिसाब है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button