ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने तहसीलदार के निधन पर व्यक्त किया शोक 

रिपोर्टर मनोज कुमार बुनकर सतना मध्य प्रदेश

सतना 13 अगस्त 2023/सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसीलदार केके पटेल के कर्तव्य के दौरान हुए आकस्मिक निधन पर कलेक्टर अनुराग वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अभी हाल ही में तहसील बिरसिंहपुर में पदस्थ हुए तहसीलदार केके पटेल रविवार को प्रदोष के फलस्वरूप प्रसिद्ध गैबीनाथ मंदिर में एकत्र हुई श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन को संभाल रहे थे। इसी दौरान वे बिरसिंहपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के बाद उन्हें विश्राम के दौरान गश आ गया। तहसीलदार को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर से सतना के लिए रेफर किया गया। सतना के निजी अस्पताल में उनका उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। बिरसिंहपुर से सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर ऋषि पवार, निगमायुक्त अभिषेक गहलोत, एसडीएम सिटी नीरज खरे तत्काल अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्था के समुचित प्रबंध कराये। तहसीलदार श्री पटेल के आकस्मिक निधन पर कलेक्टर सहित जिले के राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button