ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News आंगनबाड़ी केंद्र मवई नवीन पर होगा 15 अगस्त को भव्य कार्यक्रम

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ब्रजेश सोनी पलेरा करेगे।

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

महिला बाल विकास परियोजना पलेरा के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत मवई के आंगनबाड़ी केंद्र मवई नवीन में 15 अगस्त यानी कल दिन मंगलवार को भव्य कार्यक्रम होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति वंदना सोनी एवम आंगनबाड़ी सहियका श्री मति पिंकी चढ़ार ने हमारे पत्रकार को चर्चा में बताया की इस मौके पर परियोजना अधिकारी पंडित श्री प्रदीप मिश्रा और सेक्टर सुपरवाइजर श्री मति उमा खरे उपस्थित हो सकते है और बताया की सर्व प्रथम ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात कार्यक्रम शुरू किया जाएगा बृजेश सोनी पत्रकार ने बताया की कार्यक्रम संयोजक नरेश कुमार सोनी मंडल महामंत्री ने बताया की कार्यक्रम के कलाकार रामनाथ राजपूत,नरेश कुमार सोनी,ढोलक वादक राजाराम राजपूत, बेंजू वादक अवध किशोर कपासी, झिका वादक हरप्रसाद चढ़ार,रामेश्वर कुशवाहा, रहेंगे। जिनके द्वारा राष्ट्रगीत, स्वागत गीत, की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद सभी लोगो को प्रसाद वितरण किया जाएगा इस कार्यक्रम में ब्रजेश सोनी पत्रकार,सुरेश सोनी,दिनेश सोनी,नरेश सोनी भाजपा मंडल महामंत्री, श्रेयांश सोनी भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी,शिव सरकार पलेरा, ग्रामपंचायत मवई के सभी पदाधिकारी, एवं सभी ग्रामवासी मवई व क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button