छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News बिलासपुर में वन विकास निगम में रिश्वतखोरी करने का मामला सामने आया है। यहां पदस्थ असिस्टेंट अकाउंटेंट ट्रांसपोर्टर का बिल पास करने के एवज में 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है।

ट्रांसपोर्टर ने अकाउंटेंट के पैसे वसूली का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

दरअसल, वन विकास निगम के दफ्तर में अफसरों की सह पर यहां के कर्मचारी बेधड़क अवैध उगाही कर रहे हैं। जिसकी वजह से यहां काम करने वाले ट्रांसपोर्टर सहित दूसरे लोग भी परेशान हैं। मंगला चौक स्थित कोटा परियोजना के असिस्टेंट अकाउंटेंट अश्वनी यादव पर आरोप है कि वह कोई भी काम बिना पैसे के नहीं करता। विभाग में काम करने वाला एक ट्रांसपोर्टर बिल वसूली के लिए दफ्तर का चक्कर काट रहा है। लेकिन, असिस्टेंट अकाउंटेंट चेक जारी करने से पहले पैसों की डिमांड कर रहा है। पैसे नहीं देने के कारण ही उसका चेक रोक दिया गया है। बिलासपुर के मंगला स्थित मंडल प्रबंधक कार्यालय में पदस्थ है असिस्टेंट अकाउंटेंट। पैसों के लेनदेन की बात का किया वीडियो रिकार्डिंग बताते हैं कि गुरुवार को ट्रांसपोर्टर अपने बिल पास कराने के लिए असिस्टेंट अकाउंटेंट से मिलने पहुंचा था। इस दौरान ट्रांसपोर्टर से वह पैसों की डिमांड कर रहा है। ट्रांसपोर्टर ने इसका वीडियो भी बनाया है, जिसमें असिस्टेंट अकाउंटेंट काम करने के एवज में पैसे मांग रहा है। ट्रांसपोर्टर पांच हजार रुपए देने की बात कह रहा है, तो असिस्टेंट अकाउंटेंट इतने में काम नहीं होने की बात कह रहा है। फिर सात हजार रुपए में सौदा तय कर अपने अधिनस्थ कर्मचारी को पैसे देने के लिए इशारा कर रहा है। असिस्टेंट अकाउंटेंट पर नहीं हुई कार्रवाई सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर विभाग के अफसरों ने कोई एक्शन नहीं लिया है। इस मामले में दैनिकभास्कर ने मंडल प्रबंधक बलभद्र सरोठे से पक्ष जानने के लिए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button