छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News सभी प्रकरण ई कोर्ट में किए जाएं दर्ज – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

राजस्व मामलों से जुड़े प्रकरणों का किया अवलोकन, लंबे समय से पेंडिंग मामलों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश
दस्तावेजों के व्यवस्थित रख-रखाव के लिए किया निर्देशित मौके पर पटवारी की हुई शिकायत, पक्षकार ने कहा प्रतिवेदन देने में कर रहे विलंब, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज रायगढ़ तहसील कार्यालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने तहसील कार्यालय पहुंचकर यहां तहसील कोर्ट में चल रहे मामलों की नश्तियों की जांच की। अविवादित नामांतरण/बंटवारा के प्रकरणों से जुड़े दस्तावेजों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने प्रकरण को ऑनलाइन दर्ज कर उस पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। समय से पटवारी प्रतिवेदन लेकर मामले को समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। जिससे आवेदक को अनावश्यक परेशानी न हो। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सीमांकन से जुड़े प्रकरणों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकरण समय से ई-कोर्ट में दर्ज नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रकरणों को आवेदन प्राप्त होने पर ई-कोर्ट में दर्ज कर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्यालयीन दस्तावेजों के व्यवस्थित रख-रखाव के लिए कहा। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर हर गुरुवार को प्रत्येक तहसील में सभी राजस्व अमले को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिससे यहां पक्षकारों को एक ही स्थान पर सारे अधिकारी कर्मचारी मिलें और उनका कार्य आसानी से हो सके। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, रीडर टू कलेक्टर श्री सत्येन्द्र मेह!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button