ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शासकीय माध्यमिक विद्यालय झलारा के शिक्षकों द्वारा नई पहल।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

वास्तविक अगर देखा जाए तो विद्या अध्ययन के साथ-साथ जीवन जीने की कला और नैतिक मूल्य भी हमें विद्यालय से ही प्राप्त होते हैं। अगर विद्यालय में हमें शिक्षक अच्छा ज्ञान अच्छा संस्कार अच्छा चरित्र और अच्छा जीवन जीने की कला सिखा देते हैं। तो किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन भी एक खास जीवन बन जाता है । इसी पहल में हम आपको बताते हैं एक विद्यालय की एक नई पहल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढाबला हरदू संकुल के अंतर्गत।झलारा माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों द्वारा एक नई पहल शुरू की गई , जिसमें छात्र छात्राओं को निशुल्क रूप से बेल्ट और टाई वितरण की गई । झलारा विद्यालय के शिक्षक बद्री लाल मालवीय, अंबाराम मालवीय, द्वारा वितरण किया गया। संकुल प्राचार्य आर ,सी, यादव की अध्यक्षता पूर्व संकुल प्राचार्य प्रकाश चंद्र शर्मा, सेवा निर्मित शिक्षक के मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ग्राम पंचायत झलारा के सरपंच प्रतिनिधि नागु लाल बामनिया ,दोनों जन शिक्षक डॉक्टर मदन लाल बामनिया, चन्द्र लाल सिसोदिया, पूर्व जनपद प्रतिनिधि सतीश बैरागी ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौधरी और गांव के वरिष्ठ महेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में 107 बालक, बालिकाओं को निशुल्क टाई और बेल्ट का वितरण किया गया । इस अवसर पर अतिथि शिक्षक मनीष सिंह चुंडावत, गौरीशंकर बोराना ,एवं गांव के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंबाराम मालवीय और आभार बद्रीलाल मालवीय द्वारा व्यक्त किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button