ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सिविल अस्पताल लखनादौन में डाक्टरों की लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

समय में अस्पताल नही आते हैं सिविल अस्पताल लखनादौन के डाक्टर,मरीज होते हैं परेशान,लखनादौन अस्पताल में डॉक्टरों की चलती है मनमर्जी हम आपको बता दें कि जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक लखनादौन में दिनांक 8/8/2023को दोपहर 2बजे दिन में प्रसव के लिये ग्राम पाठरकाठी के निवासी विजय कुमार उईके की पत्नी रुक्मणी उईके को सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया गया था,उस समय विजय उईके का समस्त परिवार साथ में था,हर घंटे परिवार वाले स्टाफ नर्स से भर्ती महिला रुक्मणी उईके की स्थिति पूछते रहे, स्टाफ नर्स ने कहा सब ठीक है और चिल्लाकर कहा कि हमसे ज्यादा तुम थोड़ा जानते हो परिजनों नो के पूछने पर स्टाफ नर्स रेखा डेहरिया ने कहा था सब नार्मल है क्या करोगे दूसरी जगह ले जाकर,सवाल तो उठता है जब सब नार्मल था तो नवजात शिशु की कैसी हुई मौत समझ से बाहर है। वैसे तो सिविल अस्पताल लखनादौन की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, सिविल अस्पताल लखनादौन के डाक्टर अपनी मर्जी से आते जाते हैं, उन्हें किसी भी वरिष्ठ अधिकारियों का भय क्यों नहीं है

वो तो डाक्टर ही जाने। जब सुबह हमें नवजात शिशु की मोत की जानकारी मिली तो हम तुंरत सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचे ,जब हम अस्पताल के अंदर पहुंचे तो अस्पताल के सभी कार्यालय बंद मिले अस्पताल में केवल डाक्टर राजेश डेहरिया एवं नेत्र विभाग के डाक्टर अपने विभाग में मौजूद थे,सुबह 9से 10.30 के बाद धीरे-धीरे डाक्टर अपनी मर्जी से आते हैं। फोन लगाने अनुविभागीय अधिकारी महोदय तत्काल अस्पताल पहुंचे एवं अस्पताल की स्थिति की जानकारी लिये, लखनादौन पुलिस अभी जांच कर रही है,अब देखना यह है शासन-प्रशासन डाक्टरों की लापरवाही पर क्या कार्यवाही करती है,और पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है या नहीं सब बाद में पता चलेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button