Madhya Pradesh News विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया में अधिकतर बीमारियां जलके द्वारा पैदा होती है।

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
जन जागरूकता संगोष्ठी स्वास्थ्य पर जल जनित रोग का प्रभाव और उसकी रोकथाम पर शासकीय माध्यमिक शाला माची में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के तत्वाधान में जन जागरूकता संगोष्ठी आयोजन प्रधानाध्यापक श्री जगमोहन तिवारी के संरक्षण में संपन्न हुई निर्देशन प्रांत अध्यक्ष श्री अशोक सिंह एवं मार्गदर्शन प्रांतीय प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित का रहा मां सरस्वती का पूजन अर्चन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने क्रमशः अपने अपने उद्बोधन दिए।प्रांतीय प्रमुख सचिव ने कहा की पानी के जीवन देने वाला तरल पदार्थ है । एक जीवन लेने वाला घातक पदार्थ भी हो सकता है दुनिया में लगभग 3.1 बीमारी खराब पानी की गुणवत्ता के कारण होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया में अधिकतर बीमारियां जलके द्वारा पैदा होती है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष दशरथ प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि हैजा रोग विंबो खोलरी नामक बैक्टीरिया से होता है जो पीड़ित व्यक्ति के मल जल या अन्य खाद्य पदार्थों में शामिल होता है।
पवन कुमार सोनी ने विस्तृत रूप से जल से होने वाली बीमारियों के नाम बच्चों के समक्ष रखें। इसी प्रकार की उद्बोधन अनिल मिश्रा महेंद्र दुबे गोविंद पाल ने दिए मंच का संचालन श्री रामलोचन प्रजापति ने बखूबी निभाया अंत में प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया श्री पवन सोनी ने प्रधानाध्यापक ने पुनः कहा कि इसी प्रकार से संस्था में आकर बच्चों को मार्गदर्शन देते रहें संस्था आपका आभार व्यक्त करती है।।

Subscribe to my channel