Chhattisgarh News युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा हर घर तिरंगा अभियान : रंजना साहू
हर घर पर तिरंगा लगाना हर भारतीय का परम कर्तव्य है : उमेश साहू

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
धमतरी भारतीय डाक घर के द्वारा विधायक रंजना साहू को तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील
आजादी के अमृत महोत्सव काल में इस वर्ष भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार के अपील करते हुए 13/08/2023 से 15/08/2023 तक हर घर तिरंगा झंडा फहराने की अपील किया गया है, इसी तारतम्य में धमतरी भारतीय डाक घर के बैसाख दास आईपीपीबी, मैनेजर शशी कुमार साहू, जनक राम ध्रुव पोस्टमास्टर विजय पुरी गोस्वामी, द्वारा विधायक रंजना डीपेंद्र साहू को तिरंगा झंडा देकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की जिस पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा, ‘‘मैं सभी से अपील करती हूं कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराकर और इस अभियान से जुड़ें। श्रीमती साहू ने कहा कि इससे हम अपनी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे। साथ ही उन्हें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग से अवगत करा पाएंगे, हमारा राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है। विधायक ने आगे कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का एक अभियान है। ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है, लेकिन अब इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को देशवासियों से व्यक्तिगत रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश का गौरव और सम्मान का प्रतीक रहा है। साथ ही विधायक ने लोगों से अपील किया है कि आजादी के अमृत महोत्सव में 13-15 अगस्त तक अपने घर के छतों पर तिरंगा आन, बान और शान से लगाएं। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में फहराने को प्रेरित करें। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने कहा कि हर घर पर तिरंगा लगाना हर भारतीय का परम कर्तव्य है।पीएम नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर आजादी की इस वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर संपूर्ण देशवासी उत्सुक हैं। महामंत्री अमर राव ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की।

Subscribe to my channel