ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती,अपनी माटी अपना देश कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

रिपोर्टर शैलेश अवस्थी शिवपुरी मध्य प्रदेश

पोहरी विधानसभा के सुभाषपुरा मुड़ेरी मण्डल में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपनी माटी अपना देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती उपस्थित रहे। इस बैठक में पिछले दिनों प्रधानमंत्री जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव का समापन पर अपनी माटी अपना देश कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई थी कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त से 13 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर से देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर जवानों ,अर्धसैनिक, बल पुलिस के प्रति सम्मान प्रकट करना झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान का आयोजन कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिला स्तर पर फिर राष्ट्र स्तर पर भागीदारी होना है एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एवं मण्डल प्रभारी अवतार गुर्जर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़, महामंत्री अनरत रावत, पिट्टू मोघिया, भाजपा वरिष्ट नेता डॉ. मंगल सिंह धाकड़, जयप्रकाश चौधरी, रामचन्द्र धाकड़, डॉ. पदम धाकड़, अमर सिंह धाकड़, रामकिशन खटीक, मुरारी धाकड़, तोरनसिंह बघेल, राजकुमार धाकड़, राकेश धाकड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button