ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को दिया ज्ञापन

सांझा चूल्हा एवं रसोइयों द्वारा भूख हड़ताल आंदोलन जारी

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

जिला टीकमगढ़ में आज दिनांक 10 अगस्त 2023 को प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को माननीय कलेक्टर महोदय टीकमगढ़ के नाम ज्ञापन के माध्यम से पुनः अपनी मांगों के लिए समूह संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें समूह संघ की 12 सूत्री मांगों को लेकर जानकारी दी गई एवं समूह महासंघ द्वारा कहा गया कि अगर जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता तो हम हम लोग जिला स्तर पर एवं तहसील स्तर पर पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन को और ज्यादा बढ़ावा देंगे अतः शीघ्र हमारी मांगें मानी जाए इसके लिए समस्त मध्यप्रदेश के साथ-साथ टीकमगढ़ जिला के संघ द्वारा भी चूल्हा बंद हड़ताल अभी और आगे जारी रखने के लिए ज्ञापन दिया गया सभी समूह संग अपना किचन मध्यान भोजन हड़ताल पर रहेंगे और अभी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल चलेगी जब तक हमारी आप सभी समूह सदस्यों की मांगे पूरी नहीं मानी जाती तब तक हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे एवं मुख्य मांगे हैं कि रसोइयों को 2000 के स्थान पर ₹6000 कम से कम जाए एवं प्राथमिक शाला में₹545 पैसे के स्थान पर ₹10 किया जाए एवं माध्यमिक शाला में आठ रूपए 17 पैसे के स्थान पर ₹15 किया जाए एवं खाद्यान्न को भी दुगना किया जाए दूसरी मांग मध्यान भोजन स्व सहायता समूह को खाद्यान्न प्राप्त होता है वह जो मशीन के माध्यम से होता है उसमें कभी-कभी सरवर या नेटवर्क ना होने से नहीं मिल पाता है और अगर टाइम पर फिंगर ना आए तो अगले माह का खाद्यान्न निरस्त हो जाता है इसलिए खाद्यान्न पुरानी पद्धति के अनुसार कार्ड के आधार से ही दिया जाए स्कूल में खाद्यान्न एवं राशि 65 परसेंट के मासिक मिलती है इसको 100% मासिक किया जाए भारत की राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को जो विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में विशेष भोजन दिया जाता है इसको सरकार में अवकाश में गिनती मानी जाती है जबकि इसी दिन हम लोगों का अधिक से अधिक खर्च होता है अवकाश के स्थान पर इसको राशि का भुगतान किया जाए एवं गला एवं राशि सभी को समय से प्राप्त नहीं होती है अतः एवं राशि महीने के प्रथम सप्ताह में प्राप्त हो और अगर स्व सहायता समूह की महिलाओं की 12 सूत्रीय मांगे पूर्ण नहीं की जाती हैं तो हमारी हड़ताल जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button