ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बोलबम कावडयात्रा का बियाणी परिवार ने किया ऐतिहासिक स्वागत

रिपोर्टर जितेंद्र सिंगी देवास मध्य प्रदेश

गुरुवार को बोलबम कावडयात्रा का बरझाई घाट पर भव्य स्वागत किया गया। कांटाफोड़ के उद्योगपति गिरधर गोपाल बियाणी नटवर बियाणी एंव भारतीय जनता पार्टी सतवास मंडल के पूर्व अध्यक्ष रंगेश बियाणी परिवार द्वारा बोल बम कावड यात्रा मे शामिल हजारों कावडियो का स्वल्पाहार स्वरूप फ्लाहार एवं मिष्ठान वितरण कर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर के उद्योगपति बियाणी परिवार द्वारा कृष्णमोहन सामाजिक संस्था के माध्यम से धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में निरंतर हिस्सेदारी की जाती है। इस संबंध मे जब यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता से यात्रा के उद्देश्य को लेकर चर्चा की तो उन्होंने ने बताया कि कावडयात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की खुशहाली की कामना के चलते विगत 27 वर्षों से किया जा रहा है। स्वागत के दौरान राजू गोयल, अजय सिंगी, सुशील पसारी, दीपक पटौदी, अजय पाराशर, मुकेश चौबे, राजेंद्र मालवीया, ब्रजेश बियाणी, संदेश बियाणी, भरत जोशी, जीतू सिंगी, शलभ गौरानी, अनिरुद्ध शर्मा, अमित जोशी, मिथलेश जयसवाल, शगुन चौबे सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button