छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News भाजपा नेत्री के पुत्र की चाकू मारकर हत्या आक्रोशित लोगों ने किया 5 घंटे चक्का जाम

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

नगर में लगातार अपराध बढ़ता चला जा रहा है। एक समय था जब डोंगरगांव को शांति प्रिय एवं व्यवसायिक नगर का दर्जा मिला हुआ था किंतु कुछ समय से यहाँ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता चला जा रहा है। कल नगर में एक बार निंदनीय घटना हुई जहाँ पर दो पक्षो में चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक की जान चली गयी एवं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डोंगरगांव नगर में मंगलवार 8 अगस्त की देर रात चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में एक युवक की हत्या हो गई है, वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शहर के चौकी रोड स्थित शनि मंदिर के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के युवकों के बीच पहले लड़ाई झगड़ा हुआ फिर ये झगड़ा मारपीट में बदला और फिर सूरज रूपलानी उम्र 37 वर्ष निवासी डोंगरगांव ने युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में शेखर ढीमर उर्फ सोमू पिता मिलउ ढीमर 25 वर्ष वार्ड नंबर 12 बोधीटोला के जबड़े के पास व शरीर के अन्य हिस्से में काफी गंभीर चोटें आई थी,जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक अजय ढीमर पिता गुड्डू ढीमर 30 वर्ष सेवतापारा डोंगरगांव के पेट(नाभि) में हमला होने से बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। मृतक युवक भाजपा नेत्री सरिता ढीमर के पुत्र बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से शहर में तनाव की स्थिति है,परिजनों ने घंटो चक्काजाम किया और आरोपी युवक को दिखाने की मांग पुलिस से करते रहे। पुलिस लगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button