छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है।

बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ के सांसद से कभी नहीं मिले और अब जब चुनाव करीब आ रहे हैं तो मुलाकात कर रहे हैं।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हालत बहुत खराब है। भारतीय जनता पार्टी में जब तक रमन सिंह रहेंगे तब तक बृजमोहन, प्रेमप्रकाश पांडेय, केदार कश्यप और सरोज पांडेय की दाल नहीं गलने वाली। छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे खत्म हो रहा नक्सलवाद – CM केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में नक्सलवाद खत्म हो चुका है लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में ही बाकी है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि नक्सलवाद देश में सिमटा है और ये भी बात सही है कि नक्सलवाद का सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ में ही था लेकिन छत्तीसगढ़ में भी अब सिमट गया है और बहुत कम क्षेत्रों में रह गया है। सीएम ने कहा कि धीरे-धीरे नक्सलवाद खत्म हो रहा है। सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव बुधवार को बस्तर और सरगुजा दौरे पर रहे। इस दौरान मांदर बजाते हुए। उन्होंने कहा कि यहां जो भौगोलिक स्थिति है वो दूसरे किस्म की है और इसका फायदा नक्सली उठाते हैं। तीन-चार राज्य जैसे ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सभी तरफ से छत्तीसगढ़ घिरा हुआ है। यहां कुछ कार्रवाई करते हैं तो जंगल की आड़ लेकर बॉर्डर पार कर भाग जाते हैं। वहां कोई कार्रवाई करते हैं तो यहां जाकर छिप जाते हैं। केवल छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि सीमावर्ती जो राज्य है वहां भी नक्सलियों की उपस्थिति है। बीजेपी आदिवासी विरोधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बीजेपी हमेशा आदिवासियों की विरोधी रही हैं। क्योंकि उन्होंने आदिवासियों को !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button