छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News एकलव्य विद्यालय डौण्डी में किया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह का भव्य एवं रंगारंग आयोजन,

 शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

रिपोर्टर दिनेश कुमार डोंडी छत्तीसगढ़

बालोद जिले के विकासखंड डौण्डी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा एवं संगठन दो महत्वपूर्ण मंत्र है। इसके बगैर समाज के विकास की परिकल्पना करना सर्वथा असंभव है। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को बच्चों को उच्च शिक्षित करने तथा संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव श्री कंुवर सिंह निषाद ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संजारी बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बंसती दुग्गा, जनपद उपाध्यक्ष श्री पूनीत सेन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर एवं श्रीमती करिश्मा सलामे, श्री पीयुष सोनी एवं अन्य अतिथियों के अलावा कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव, वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा आदिवासी संस्कृति पर आधारित भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र आदि का भी वितरण किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button