छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News गुण्डा टेक्स मांग कर धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी असीम सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम तरौद थाना अकलतरा

आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाईल बरामद किया गया

आरोपी को शिवम लॉज डोगरगढ जिला राजनंदगांव से किया गया गिरफतार

आरोपी के विरूद्ध धारा 384,506,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चन्द्रजीत यादव पिता जीतू राम यादव उम्र 37 वर्ष साकिन बारीगांव थाना बरसेठी जिला जोनपुर (उत्तर प्रदेश) हा.मु.CCI अकलतरा ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि की आरोपी असीम सिंह के द्वारा मोबाईल नंबर 7489163736 से CCI अकलतरा मे कार्य करने के बदले गुण्डा टेक्स देने रकम न देने से प्रार्थी एंव उसके कर्मचारी को जान से मार देने की धमकी देने की रिपोर्ट पर पर आरोपी असीम सिंह व अन्य साथियो के विरूद्ध अप.क्र. 335/23 धारा 384,506,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था । मामले की गंभीर को देखते हुये लगातार फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था मुखबीर से सूचना मिला की शिवम लॉज डोगरगढ में छिपा है की सूचना पर, रेड कार्यवाही किया जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी असीम सिंह पिता स्व.चन्द्रभान सिंह साकिन तरौद थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.08.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पातासाजी जारी है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेक, सउनि अरूण सिंह,आरक्षक प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, विनोद राठौर, विरेश सिंह, एंव जांजगीर साईबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button