छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2023 दिल्ली मे आयोजित हुआ , मयंक रत्नाकर ने जीता स्वर्ण पदक , 08 अगस्त 2023 को अकलतरा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संस्था यूथ इंडिया क्लब अकलतरा ने खिलाड़ियों को पुष्प गुच्छ , मिठाई खिलाकर तथा बाजे – गाजे के साथ किया भव्य स्वागत एवं दी बधाई.

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

कराटे कोच विशाल पाटले ने बताया कि इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2023 का तीन दिवसीय आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे 04 अगस्त से 06 अगस्त 2023 तक हुआ , जिसमें विभिन्न देशों से कराटे खिलाड़ी भाग लिए लगभग 3000 से भी ज्यादा खिलाड़ी इसमें शामिल थे छत्तीसगढ़ राज्य के 53 प्रतिभागी इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में भाग लिये, जोकि भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और पदक हासिल कर पूरे देश को गर्वान्वित किया । जिसमे जय भारत इंगलिश मीडियम स्कूल बलौदा के कोच विशाल पाटले के साथ 5 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे मयंक रत्नाकर को स्वर्ण पदक , युवराज देवांगन ने रजत पदक , कु. शौर्या साहू ने कास्य पदक , कु. आकांक्षा साहू ने कास्य पदक , एंजिल एमी कांत ने कास्य पदक हासिल कर पूरे भारत देश का नाम रोशन किया और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया और धामीका काई कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया और धामीका काई कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले इस कार्यक्रम को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सिहान रजनीश चौधरी और छत्तीसगढ़ धामीका काई के प्रेसिडेंट सेंसाई श्री खेत्रो महानंद के मार्गदर्शन में हमारे छत्तीसगढ़ के खिलाडी भारत देश के लिए पदक लाकर भारत देश का मान बढ़ाया और जिले के कोच सेसाई विशाल पाटले ने खिलाड़ियों और उनके माता पिता को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की | कार्यक्रम में – संस्था के संरक्षक – मनोज साहू , अध्यक्ष – मन्नू थवाईत , उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय , सचिव – राज साहू , सोशल मीडिया प्रभारी – दुर्गेश राठौर , सदस्य – पोसराम बंजारा , चंदराम बरेठ (कराटे कोच ) , आदित्य केशरवानी , दीपक साहू , हर्ष थवाईत , रमाकांत रत्नाकर , अश्वनी कुमार देवांगन , अजय कुमार साहू , शुशील कुमार साहू , संतोष कुमार कांत , स्कूल के प्राचार्य – डॉ. संजय कुमार सारंगी , डायरेक्टर – प्रदीप कुमार महापात्र , उपप्राचार्य – चूणामणि दनसेना एवं स्टाफ उपस्थित रहे |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button