Chhattisgarh News बालोद के झलमला चौक में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन,अमानक वर्मी खाद और मंडी टैक्स में वृद्धि को लेकर कलेक्ट्रेट का धेराव,10 बैलगाड़ी से लेकर पहुचे अमानक खाद,

रिपोर्टर दिनेश कुमार डोंडी छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में किसानों को दबाव पूर्वक सोसायटीओं से अमानक स्तरहिन व कम वजन का वर्मी कंपोस्ट खाद के सी सी व रसायनिक खाद के साथ प्रति एकड़ 3 बोरी लेने पर मजबूर एवं प्रदेश सरकार द्वारा मंडी टैक्स में वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर बस स्टैंड झलमला में मानक हीन वर्मी खाद की बोरियों को अनेक बैल गाड़ियों में लाद कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया भाजपाइयों को रोकने कड़ी सुरक्षा बेरी गेटिंग व भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात की गई थी जिसे तोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट द्वार पर पहुंचकर किसानों को दबाव खूबसूरत वर्मी खाद का पैसा उनके खाते में वापस डालने एवं किसान विरोधी भूपेश सरकार की नारेबाजी करते रहे जिम्मेदार अधिकारियों के ना आने पर नेताओं में भारी आक्रोश था 2 किलोमीटर बैलगाड़ी में सफर करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जिससे पूर्व आम सभा रखी गई थी जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हितैषी है व उनके आय में दुगनी वृद्धि के लिए हर संभव कार्य कर रही है देश में 2500 किसान समृद्धि केंद्र मोदी जी ने खोला ₹6000 किसान सम्मान निधि के रूप में छत्तीसगढ़ के 41 लाख किसानों को केंद्र ने पात्र माना किंतु प्रदेश सरकार ने केवाईसी व अन्य जांच सहित राजस्व जानकारी उपलब्ध ना करा कर छत्तीसगढ़ के 20 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि से वंचित किया है किसानों को भाजपा सरकार में मिलने वाली अनेक योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया धान खरीदी में 2140 रुपए समर्थन मूल्य वाहन खर्च सहित अन्य खर्चों को मिलाकर केंद्र सरकार धान खरीदी का पैसा दे रही है थोड़ी सी राशि मिलाकर चार किस्तों में किसानों को पैसा देकर भूपेश सरकार वाहवाही लूट रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भी आब कहते हैं कि उनके नेता ने उन्हें गोबर में तब्दील कर दिया है
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि माताओं को शराबबंदी का वादा कर घर-घर शराब पहुंचा रही भूपेश सरकार साथ ही सरकारी शराब दुकान में दो पेटियां होती हैं एक में सरकारी पैसा रखा जाता है दूसरे में सिंडिकेट का पैसा रखा जाता है नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का नारा देने वाले सरकार की सभी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई गौठान की दुर्गति है केवल और केवल कांग्रेस के ठेकेदारों और कोच्चियो के भ्रष्टाचार की योजनाएं रह गई हैं सर्वे से पता चलता है कि गौठान में काम करने वाले की औसत आमदनी प्रतिदिन 5 रु 90 पैसे है इसके विपरीत किसान हीतैसी मोदी सरकार रासायनिक खाद डीएपी जो पड़ोसी प्रदेश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल में 4400 में मिलता है मगर मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के किसानों को 1350 रुपए में दे रहे हैं करोना काल में रूस यूक्रेन युद्ध में खाद की कीमत थी किंतु मोदी जी ने ऐसी स्थिति में भी खाद के दम नहीं बढ़ने दिए किसानों को राहत दी पूर्व की सरकारी 400 से 600 तक अनुदान देते थे मोदी सरकार 2800 रुपए तक किसानों को प्रति बोरी छूट दे रही है प्रत्येक किसान को मोदी जी प्रति एकड़ 7000 तक का लाभ दे रहे हैं।

Subscribe to my channel