छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News  विधानसभा चुनाव को अब केवल चंद महीने ही बचे हुए हैं। ऐसे में पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप कर रहे

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

बस्तर दौरे पर पहुंचे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल को उनकी ही कांग्रेस पार्टी ने नकार दिया है। संगठन को पता है, अगर उनके चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे तो कभी नहीं जीतेंगे।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस संगठन ने कह दिया है इस बार भूपेश बघेल के चेहरे पर नहीं बल्कि सामूहिक चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस सरकार ने आदिवासियों को छला है। आदिवासी दिवस मनाने का केवल ढोंग किया जा रहा है। पिछले साढ़े चार सालों में एक भी काम आदिवासियों के हित में नहीं किए गया हैं। यही वजह है कि इनका संगठन समझ चुका है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के चेहरे पर कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है।

आदिवासी हमसे नाराज नहीं

बृजमोहन अग्रवाल से जब पूछा गया कि आदिवासी कांग्रेस और भाजपा सब से नाराज हैं। इसकी क्या वजह हो सकती है? तो उन्होंने जवाब देते कहा कि, उनकी नाराजगी हमसे नहीं है। कांग्रेस की सरकार से है। क्योंकि उन्होंने उनके साथ विश्वासघात किया है। ST-SC वर्ग के युवाओं को निर्वस्त्र होकर सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ा है। इससे समझा जा सकता है कि, उनके मन में कांग्रेस के प्रति कितना आक्रोश भरा हुआ है।

चुनावी रणनीति बनाने पहुंचे बस्तर

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता बस्तर की सीटों पर कब्जा जमाने चुनावी रणनीतियां बनाने के लिए लगातार बस्तर का दौरा कर रहे हैं। BJP नेता बृजमोहन अग्रवाल भी पिछले 2 दिनों से जगदलपुर में डेरा जमाए हुए हैं। उन्होंने यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही चुनाव पर चर्चा भी की।

बस्तर कांग्रेस का कब्जा

साल 2018 के विधानसभा चुनाव �

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button