Chhattisgarh News सफाई कर्मी महिला को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
अकलतरा के अंधियारी पाठ की रहने वाली सफाई कर्मी विधवा को चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
मिली जानकारी अनुसार अकलतरा अंतर्गत अंधियारी पाठ में रहने वाली विधवा पूर्णिमा देवांगन स्कूल में सफाई कर्मी का काम करतीं थीं । इसी बीच वहीं का रहने वाला विजय यादव जो शादीशुदा था , उसने विधवा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर चुडीहाई पत्नी के रुप अपना लिया । विदित हो कि पूर्णिमा देवांगन अपने पूर्व पति के मां बाप और तीन बेटियों के साथ रहती थी । कुछ दिनों बाद आरोपी विजय यादव ने पूर्णिमा देवांगन की नाबालिग बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया जिसके लिए आरोपी विजय यादव और पूर्णिमा देवांगन में तनाव बढ़ने लगा । कुछ दिनों बाद उसकी हरकतें और बढ़ने लगी तब मोहल्ले वालों के साथ देने पर पूर्णिमा देवांगन ने अपने दूसरे पति और अपने बेटियों के सौतेले पिता के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में नाबालिग के साथ शारीरिक छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करने मामले में आरोपी को मात्र दो माह की सजा हुई जिसके कारण वह जेल से आने के बाद पीड़ित परिवार को धमकाने लगा और रिपोर्ट वापस लेने की धमकी देने लगा । जब पीड़ित परिवार ने अपनी रिपोर्ट वापस नहीं ली तो उसने पूर्णिमा देवांगन की सास को टंगली से वार किया । इस मामले की भी रिपोर्ट अकलतरा थाने दर्ज की गई उसके बाद उसका मोहल्ला में आना-जाना बंद हो गया था और पुलिस उसे उसे तलाश कर रही थी । वह छुप-छुपकर मोहल्ले में अपने पूर्व परिवार से मिलने आता था । 5 जुलाई को वाह घात लगाकर अंधियारी पाठ में आया और जब पूर्णिमा देवांगन स्कूल में पानी भरने और साफ सफाई का काम कर रही थी तो आरोपी विजय यादव ने उसे वहां जाकर 12 से 13 चाकू के वार पूर्णिमा देवांगन पर किए और भाग खड़ा हुआ । इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी साहू के नेतृत्व में उस दिन आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग के साथ धरना प्रदर्शन किया गया । पुलिस वालों की बड़ी जद्दोजहद के पश्चात महिलाओं का धरना प्रदर्शन खत्म कराया गया ।
अकलतरा पुलिस की सतर्कता रंग लाई , आधी रात को गिरफ्तार
इधर पूर्णिमा देवांगन को गंभीर घाव लगने की वजह से सिम्स रिफर किया जहां से 1 माह पश्चात वह ठीक होकर आ सकी । आरोपी के पुलिस के गिरफ्त से बाहर रहने पर पीड़ित परिवार भय के माहौल में जी रहा था उसके साथ ही पूरा मोहल्ला भी भयभीत और आक्रोशित था । दूसरी ओर तत्कालीन थाना प्रभारी उमेश साहू का स्थानांतरण होकर धमतरी की महिला थाना प्रभारी सत्यकला रामटेके अकलतरा थाना में आना हुआ । महिला थाना प्रभारी सत्यकला रामटेके के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक अरुण सिंह , सहायक उप निरीक्षक सियाराम यादव ,महिला प्रधान आरक्षक आर अनिता पाटले ,आरक्षक प्रदीप दुबे , राघवेंद्र धृतलहरे , विवेक सिंह ठाकुर ,वीरेश सिंह तथा साइबर सेल मनोज तिग्गा द्वारा इस मामले में बड़ी कुशलता से एक माह के अथक परिश्रम के बाद आरोपी विजय यादव को पेन्ड्रा मरवाही के ग्राम दानीकुण्डी के घने जंगल से रात 2 बजे पकड़ा गया है । बताया जा रहा है कि इस मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए रात दिन लगकर साइबर सेल की मदद से आरोपी को रात में पकड़ा गया है । जिस जगह आरोपी छिपा था वह घने जंगल के बीच बना घर था जहां सूचना मिलने पर गांव दानीकुण्डी से जंगल का रास्ता पुलिस टीम द्वारा पैदल तय किया गया जिससे आरोपी सावधान होकर भाग न जाए और वैसा ही हुआ । सादे कपड़ों में पैदल भटकते राहगीरों की तरह पुलिस टीम दानीकुण्डी के जंगल पहुंची और आरोपी को पकड़ा । सुबह आरोपी के पकड़े जाने से पीड़िता और उसकी बेटियों सहित अंधियारी पाठ की महिलाओं और पुरुषों में खुशी है ।
मरा सोचकर भागा आरोपी खम्हरिया में फेंका चाकू
बताया जा रहा है कि आरोपी विजय यादव ने जान सहित मारने की नीयत से वार किया था और पीड़िता मर चुकी है सोचकर उसे भागा और लुथरा खम्हरिया के पास बह रही नहर के पास झाड़ियों में चाकू और कपड़े छिपा दिए जिसे आज आरोपी की मौजूदगी में अकलतरा पुलिस द्वारा बरामद किया गया है आरोपी विजय यादव पर 341/23 ,294 ,506,307 के तहत धाराएं लगी है । अकलतरा पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है ।
Subscribe to my channel