छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News प्राण घातक हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी विजय उम्र 48 वर्ष निवासी अधियारी पाठ अकलतरा

पुरानी रंजिश पर से दिया था घटना को अंजाम

आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू बरामद किया गया

आरोपी को जिला गौरेला, पेंड्रा, मरवाही से किया गया गिरफतार

आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 307 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.07.23 को पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी पूर्व मे प्रार्थिया के लडकी से छेडखानी की रिपोर्ट पर जेल गये थे उसी रंजिश पर से दिनांक 04.07.2023 को प्रार्थिया को हत्या करने उसे जान से मारने की नियत से पहले से तैयारी कर अपने हाथ मे रखे लोहे के धारदार चाकू लेकर मरवाही से अंधियारीपाठ अकलतरा आया और प्रार्थिया के अकेले मे होने का जगह व समय तलाश कर उसकी हत्या करने की नियत से ताबड तोड धारदार चाकू से प्राण घातक वार कर फरार हो गया था, की सूचना पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 341/23 धारा 294, 506, 307 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था । मामले की गंभीर को देखते हुये लगातार फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम दानीकुण्डी थाना मरवाही जिला गौरेल, पेंड्रा, मरवाही में छिपा है की सूचना पर, रेड कार्यवाही किया जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी विजय उम्र 48 वर्ष निवासी खिसारो हा.मु.अधियारी पाठ अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.08.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेक, सउनि अरूण सिंह ,सउनि सियाराम यादव, म.प्र.आर. अनिता पाटले, आरक्षक प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, विवेक ठाकुर, विरेश सिंह, साईबर सेल मनोज तिग्गा का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button