छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं

जनसुनवाई में मिलावटी शक्कर लेकर पहुंचे आवेदक, कलेक्टर ने देखी शक्कर तथा जांच के दिए निर्देश

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

देवास 08 अगस्त 2023 जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम श्री टी. प्रतीक राव, संयुक्त कलेक्टर श्री बिहारी सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे जनसुनवाई में ग्राम पांदा जागीर के निवासी संतोष परमार आवेदन के साथ शक्कर लेकर आए और कलेक्टर श्री गुप्ता को बताया कि उसने दुकान से शक्कर खरीदी, जिसमें मिलावट पाई गई। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने शक्कर को देखकर जांच के निर्देश खाद्य विभाग को दिए। आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए जनसुनवाई में महेश देवरे पिता स्व. श्री श्याम राव देवरे निवासी बालगढ़ देवास ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। बिजली बिल की राशि कम करवाई जाए जनसुनवाई में हुकमचंद वैद्य पिता श्री भैयालाल वैद्य निवासी देवास ने बिजली के अधिक आने के चलते बिजली बिल कम करवाने के संबंध में आवदेन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। सिंचाई के लिए बिजली ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाए जनसुनवाई में सवित बाई पति अनवर सिंह सिसोदिया निवासी पीपलरावां ने खेत में सिंचाई के लिए बिजली ट्रांसफॉर्मर लगवाने के संबंध में आवदेन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। सामाजिक सुरक्षा पेंशन चालू करवाई जाए जनसुनवाई में अमरनाथ पिता गुलाब नाथ ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन चालू करवाने के संबंध में आवदेन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। ये आवेदन भी हुए प्राप्त जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button