IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा। प्रदेश सरकार सर्वहारा वर्ग की चिंतक। प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव ।

 रिपोर्टर इकबाल मंसूरी मंदसौर मध्य प्रदेश

गरोठ विधानसभा, भाजपा मंडल खड़ावदा के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “विकास पर्व” के तहत मंदसौर जिला प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने प्रमुख गांव खड़ावदा में हाई स्कूल परिसर में 1 करोड़ रुपए की लागत वाली बाउंड्री वाल,साइकिल स्टैंड का भूमि पूजन किया। इससे पूर्व हुए समिपवर्ती ग्राम पंचायत सेमरोल में 37.85 लाख की लागत से निर्मित गौशाला का लोकार्पण करने पहुंचे। यहीं पर सेमरोल में प्रभारी मंत्री जी ने 49 लाख लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भी भूमि पूजन किया। इसके साथ ही नाथ संप्रदाय के प्रसिद्ध सिद्ध सिद्ध पीठ शंकर भोलेनाथ के स्थान मलकाना पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री किसान खेत सुदूर सड़क योजना का लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम खड़ावदा विद्यालय में आयोजित किया गया, जहां पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में ऊपर के सामने आ रहा है, देश विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान निरंतर बड़ा है। वहीं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सर्वहारा वर्ग के चिंतक है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकासशील एवं विकसित प्रदेश की ओर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक देवीलाल धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षा, संस्कार एवं चरित्र निर्माण स्कूलों की पहली प्राथमिकता है। यह हमारे सरकार का दायित्व भी है। उन्होंने महिला कल्याण, वृक्षारोपण ,विकास पर्व, सड़कें ,पुल, पुलिया एवं अनेकों प्रकार के निर्माण कार्य का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सर्वहारा वर्ग के चिंतक है। सभी वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन मंडल भाजपा महामंत्री श्यामसुंदर सिसोदिया ने किया। स्वागत भाषण मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पंडा ने दिया। आभार प्रदर्शन विकास खंड शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह चौहान ने माना । आपके साथ में पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पंडा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत सिंह चौहान ,पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रंजना पंडा सहित कई अन्य भी मंचासीन रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button