ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नगर परिषद गरोठ के एक वर्ष पूर्ण होने पर करोड़ों रुपए के हुए विकास कार्य 

 30.59 लाख रुपए की लागत पीपल चोक में सी सी रोड का विधायक ने किया भूमि पूजन 

 रिपोर्टर इकबाल मंसूरी मंदसौर मध्य प्रदेश

नगर में बाटे डस्टबिन और स्वच्छता की निकाली रैली चाट चौपाटी का किया शुभारंभ- 

गरोठ (जनकल्याण मेल) नवनिर्वाचित नगर परिषद के कार्यकाल 7 अगस्त को 1 वर्ष पूर्ण हुआ है । बीते एक वर्ष में नगर परिषद गरोठ द्वारा 25 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए है कुछ प्रगति पर है कुछ निर्माण कार्य चल रहा है । जिनमें प्रमुख रूप से प्रमुख मार्गों एवं मोहल्ले गलियां सभी सड़कों को सीसी कर रोड बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया साथ ही परिषद ने नगर के सौंदरीकरण के लिए भानपुरा रोड पर सुसज्जित उद्यान एवं महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापित की गई है है । विकास की श्रंखला में परिषद ने 7 अगस्त को 1 वर्ष पूर्ण होने पर परिषद ने विभिन्न आयोजन रखे गए हैं जिसमें प्रातः 10:00 बजे बोलिया रोड हॉट मैदान पर पौधारोपण किया गया । वार्ड क्रमांक 4 मैं सिटी रोड एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन लागत 30.59 लाख का भूमि पूजन किया गया जिसके बाद स्वच्छता रैली वाहनों के साथ बेनर तले स्वच्छता रैली नगर में निकाली गई और एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा शाम को नगर में चाट चौपाटी चौराहा का शुभारंभ किया गया जिसमें समस्त नगर वासियों के लिए 1 दिन के लिए निशुल्क चार्ट की व्यवस्था की गई की गई । जहां पर शाम को निःशुल्क चाट का सभी बच्चो ओर महिलाओ ने लुफ्त उठाया- इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया द्वारा स्वागत उद्बोधन में नगर परिषद की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया । और कहां की लोग जो भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं जिसके पक्ष में मैं नहीं हूं । विधायक और सांसद एवं परिषद के सभी के सहयोग से नगर परिषद आगे भी विकास कार्य करती रहेगी । विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा कि 1लाख करोड़ की लागत से दिल्ली मुबई एक्सप्रेस का काम पूर्ण हो चुका है । 2500 से 3000 करोड़ गरोठ विधानसभा में विकास कार्य हुए है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास को लेकर योजनाएं बनाई गई जिसका सभी को लाभ मिल रहा है ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक देवी लाल धाकड़,नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया,उपाध्यक्ष महेश मालवीय पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कचरू लाल मगर पार्षद राजू मगर रामदयाल आर्य समाजसेवी प्रकाश पाटीदार कन्हैयालाल हरजी वाला मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान पूरे नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रावत जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम सिंह चौहान प्रकाश पहलवान अशोक पहलवान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला राहुल पाटीदार विनोद ग्वाला गोकुल सिंह चौहान युवा मोर्चा जिला महामंत्री सहित पार्षद सतीश गुजराती अर्जुन सोलंकी पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र पुरी गोस्वामी सरोज धर्मेंद्र शर्मा अनोख पाटीदार मीना पंजाबी सरिता सेठिया मिनरल चौरडिया मीडिया प्रभारी दिनेश पंवार सहित अन्य पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक गण एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे ।
अंत में गरोठ नगर के विकास की पुस्तिका का विमोचन किया गया एवं समस्त पार्षद गणों द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष का पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया गया । आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र मेहता द्वारा माना गया ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button