ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News समुचित रूप से पूर्ण किए गए कार्य का नियमानुसार भुगतान करें – डॉ. सिडाना समय-सीमा बैठक संपन्न

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने नियमित समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने 1 जुलाई से 31 जुलाई तक प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। साथ ही 50 दिवस से अधिक की शिकायतों के किए गए निराकरण की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने भुगतान के लिए लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि उचित रूप से पूर्ण किए गए कार्य का नियमानुसार भुगतान करें। इस प्रकार की सभी शिकायतों का परीक्षण करते हुए उन्हें संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं। पूर्ण किए गए कार्यों के भुगतान के लिए अनावश्यक देरी न करें। कलेक्टर ने नगरीय निकायों की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नगरीय निकाय सफाई कार्य से जुड़ी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के नगरीय निकायों का भ्रमण करें, साफ-सफाई की आवश्यकता होने पर जरूरी कार्यवाही करें। साथ ही समस्याओं के चिन्हांकन करते हुए उनका निराकरण करें। कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में एबीसी तथा डी श्रेणी के विभागों की समीक्षा की।
लाड़ली बहना योजना के पंजीयन में प्रगति लाएं
कलेक्टर ने बैठक में लाड़ली बहना योजना के नवीन पंजीयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त तक नवीन पात्र बहनों का पंजीयन करते हुए पंजीयन में तेजी लाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी पात्र इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि डीबीटी की प्रक्रिया के लिए जरूरी कार्यवाही भी सुनिश्चित करते जाएं। 20 से 30 अगस्त तक डीबीटी एवं दावे-आपत्ति से संबंधित कार्य करें। 31 अगस्त को नवीन पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 10 सितम्बर को नवीन रूप से पात्र हुई लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित की जाएगी। कलेक्टर ने इस दौरान लाड़ली बहना सेना के गठन एवं उनके प्रशिक्षण से संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए।
’हर घर तिरंगा’ एवं ’मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का करें व्यापक प्रचार
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों को निर्देशित किया कि इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त 2023 तक ’हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान इस अभियान में आमजनों के अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूप से जागरूकता गतिविधियां एवं प्रचार-प्रसार करें। पंचायत एवं नगरीय निकाय विशेष रूप से अभियान का संपादन करेंगे। इसी प्रकार 9 अगस्त से प्रारंभ हो रहे ’मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के लिए निर्धारित कार्यक्रम का समुचित आयोजन सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने विकास पर्वों के अंतिम सप्ताह के आयोजनों को भी समुचित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button