ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मित्रता दिवस पर पौधे बांटकर प्राकृतिक प्रेम का संदेश

रिपोर्टर संजय पांडे इंदौर मध्यप्रदेश 

अनंत ब्राह्मण एकता संगठन खंडवा द्वारा पवित्र सावन व अधिक मास के पावन महीने में मित्रता दिवस के अवसर पर सभी सखियों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर दोस्ती के इस रिश्ते को हमेशा निभाने का वादा किया साथ ही सभी साथियों ने फल व छायादार पौधे वितरित कर प्राकृतिक प्रेम का संदेश दिया गया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई गणेश वंदना प्रीति मिश्रा द्वारा प्रस्तुत की गई इसके पश्चात सभी सखियों द्वारा विभिन्न तरह के गेम्स एवं नृत्य के कार्यक्रम किए गए साथ ही प्राकृतिक महत्व बताते हुए की प्रकृति हमारी सच्ची मित्र है हमें अपनी प्रकृति को साफ स्वच्छ निर्मल बनाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व है सभी बहनों द्वारा एक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया इस प्रकार हर्षोल्लास से मित्रता दिवस मनाया गया संचालन रश्मि शुक्ला एवं शिवा शुक्ला द्वारा किया गया इस अवसर पर समाज की सभी महिलाएं शिवा शुक्ला दीप्ति मिश्रा उषा मिश्रा प्रीति मिश्रा भावना मिश्रा काजल तिवारी कीर्ति पांडे श्रद्धा शुक्ला गीता शुक्ला रजनी तिवारी शिल्पा दुबे रचना दुबे मधु दुबे स्नेहा मिश्रा निशा शुक्ला अमिता शुक्ला रेखा तिवारी रश्मि शुक्ला आशा पाठक विनीता पाठक सीमा अवस्थी मेघा चतुर्वेदी गीता चतुर्वेदी शकुंतला दुबे सुनीता शुक्ला टीना उमा दुबे एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button