ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जयपुर में महाराजा सवाई मान सिंह विद्यालय द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में ग्वालियर की छात्रा प्रज्ञा जैन को उनके उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश

मप्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री एवं ग्वालियर मैनेजमेंट एसोशियेशन के सदस्य श्री विवेक जी जैन की सुपुत्री स्व श्री महेन्द्र कुमार जी जैन साहेब की पोत्री अमोलक चंद्र जी जैन पूर्व सांसद सदस्य की प्रपोत्री सुश्री प्रज्ञा जैन को जयपुर में महाराजा सवाई मान सिंह विद्यालय द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जयपुर में 12वीं युवा संसद प्रतियोगिता 29 और 30 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। देश के कई प्रतिष्ठित स्कूल जैसे MGDDS (जयपुर) जयपुरिया स्कूल, MGD जयपुर, लोटस वैली गुरूगम,सनबीम स्कूल- (लहरतारा), टैगोर इंटरनेशनल स्कूल (दिल्ली) ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल (गुरुग्राम), चिल्ड्रन एकेडमी (मुंबई) BDM इंटरनेशनल (कोलकाता) आदि इस कार्यक्रम का हिस्सा थे।
ग्वालियर के प्रतिभागियों मे प्रज्ञा जैन, प्रगुन जैन, तेजस कालरा और हर्षिल गर्ग थे उन्हें संबंधित एजेंडे पर अपने विचारों की त्रुटिहीन प्रस्तुति के लिए बहुत सराहना मिली और उन्होंने अपने वक्तृत्व कौशल और परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। प्रज्ञा जैन को ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ और 11000रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।प्रज्ञा जैन LAHS की छात्रा है आज ग्वालियर मैनेजमेंट एसोशियेशन GMA के पदाधिकारियों ने प्रज्ञा जैन के निवास बलवंत नगर मे जाकर उनके पिता विवेक जैन और भाई प्रगुन जैन की उपस्थिति मे प्रज्ञा जैन को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की आज पदाधिकारियों मे डॉ प्रवीण अग्रवाल डॉ मनोज पटवर्धन श्याम अग्रवाल विनीत त्रिपाठी अशोक शर्मा कृष्ण बिहारी गोयल आदि शामिल थे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button