Madhya Pradesh News रतलाम समाचार श्रावण के पावन माह बाबा भोले शंकर केदारेश्वर मे जलाभिषेक ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
श्रावण मास के अंतर्गत कावड़ियों और कलश यात्रा के जलाभिषेक को लेकर महिला एवम् पुरुषों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दिन रतलाम शहर में एक विशाल जन समुदाय ने कावड़ निकाली जो कि मुख्य मार्ग से चांदनी चौक पर होती हुई त्रिवेणी संगम के निकट प्रस्तावित स्थान पर समापन किया गया । सावन के इस पावन महीने में बाबा केदारेश्वर धाम शिवभक्त दूर-दूर से कावड़ लेकर जलाभिषेक के लिए पधारें। सावन माह में जल चढ़ाने का अपना एक अलग ही विशेष महत्व है। कहा जाता है की,बस इसी पर विश्वास करके श्रद्धा और भक्ति के साथ कई भक्त भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं। सावन सोमवार पावन अवसर पर रतलाम के बंजली गाँव से समस्त ग्रामीणों ने समाज के साथ बिना किसी भेदभाव से धर्म प्रेमी जनता महिलाएं पुरुषों ने बाबा महाकाल भजन गाते हुये , पैदल चलकर कंधे पर कावड़ उठाए हर हर महादेव की गूंज के साथ यात्रा निकाली गई। ज़िले से कई यात्री भक्तगण बैंड बाजे डिजे धुन तथा ढोल की थाप पर भजनों और आरती की ताल पर झूमते नजर आए। रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओ को फरियाली प्रसाद, चाय नाश्ता दिया गया। कई स्थानों पर कावड़ियाओं को हारफुल भेंट कर पुष्पवृष्टि कि गई । केदारेश्वर मंदिर स्थित शिवालय श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मन्दिर पंडित ने बताया कि श्रावण माह में सोमवार को भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। कांवड़ को अपने कंधों पर रखकर महिलाएं सर पर कलश धारण किये शिव भक्ति में सराबोर लगातार यात्रा करते अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया ।

Subscribe to my channel