ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
मण्डला  प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने, बच्चों में पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने तथा पुस्तकालय का सदुपयोग करने की दृष्टि से समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पदस्थ पुस्तकालय अध्यक्ष पुस्तकालय प्रभारी शिक्षकों को ‘‘पुस्तकालय के विविध आयाम तथा उनका उपयोग’’ विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस हेतु जिले से दो पुस्तकालय प्रभारी शिक्षकों को क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनके द्वारा जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल/हायरसेकेंडरी विद्यालय के 1-1 पुस्तकालयाध्यक्ष/पुस्तकालय प्रभारी शिक्षक को प्रथम बैच 3 से 6 अगस्त 2023 एवं द्वितीय बैच 7 से 10 अगस्त् 2023 में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण का प्रारंभ एपीसी मुकेश पांडे कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी/डीपीसी समग्र शिक्षा (सेके.एजु.) जिला मण्डला एवं प्रशिक्षण सहायक नोडल जयलक्ष्मी सोनी प्राचार्य शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उमावि मंडला की अध्यक्षता में किया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को दो समूहों में बांटकर पुस्तकालय के नियम, एक्से्शन रजिस्टर की प्रविष्टी करना एवं स्प्रेडशीट तैयार कर उसे गूगल ड्राईव में सेव करना, पुस्तकालय के लिए विद्यालय की लाईब्रेरी की ई-मेल बनाना, एनईपी 20-20 और पुस्तकालय की भूमिका बताई गई। साथ ही क्यू.आर. कोड एवं बार कोड तैयार कर पुस्कालय को कम्प्यूटराईज कर एवं ई-लाइब्रेरी मे विकसित करने का अभ्यास कराया। इसके पश्चात पुस्तकालय में पुस्तकों का इसू रिर्टन रजिस्टार फोरमेट देकर अभ्यास कराया गया। पुस्तकालय स्टॉक वैरिफिकेशन, बुक राईट ऑफ, पुस्तिका सेलविंग करने के नियम समझाए गए। सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी/डीपीसी समग्र शिक्षा (सेके.एजु.) जिला मण्डाला के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशिक्षण का समापन किया गया।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button